प्रयागराज:ICSE बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम आज घोषित हुए। प्रयागराज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सेंट जोसफ कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्र प्रखर कन्नौजिया ने 98.75% अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल के छात्र आदित्य जायसवाल ने 98.6% अंक हासिल किए।
ISC बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्र आदित्य जायसवाल ने 10वीं कक्षा में 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। प्रीतम नगर के निवासी आदित्य की सफलता पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा।
प्रखर कन्नौजिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक लक्ष्य के साथ पढ़ाई और आत्मविश्वास ने सफलता दिलाई। प्रखर के पिता रवि कन्नौजिया ने कहा कि बेटे की सफलता पर उन्हें गर्व है।
आदित्य जायसवाल ने बताया कि संतुलित अध्ययन और समय प्रबंधन उनकी सफलता की कुंजी रहा। गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा नित्या ने भी टॉप करके स्कूल का नाम रोशन किया। नित्या ने कहा कि माता-पिता का आत्मविश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता में सहायक रहा।
हाईस्कूल:-
1st:-Rajveer Singh Bagga 98.6% : Aditya Jaiswal 98.6%
2nd:-Atharva Mohan 98% : Stavya Agarwal 98% : Shishir Kumar Shukla 98%
3rd:- Parth Singh Parihar 97.6
इंटरमीडिएट:-
साइंस
1st Prakhar Kanojia 99%
2nd Priyanshu Mukherjee 97.75%
3rd Sangyana Singh 97.5%
कॉमर्स
1st:Kartikeya Shankar 94%
Tejas Kesarwani 94% :
2nd:Aarav Chawla 93.5%
3rd:Daivik Jaiswal 93.25%
हयूमैनिटिज़ स्ट्रीम
1st:Arjun Pandey 94.25%
2nd:Shikhar Tripathi 92.25
3rd:Dhruv Mishra 92%