संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा वैभवी ने ISC में टॉप किया तो नित्या ने भी ICSE में टॉप करके स्कूल का नाम रोशन किया।
वैभवी ने बताया कि माता-पिता का आत्मविश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन संतुलित अध्ययन और समय प्रबंधन उनकी सफलता की कुंजी रहा।
नित्या ने कहा कि माता-पिता का आत्मविश्वास और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनकी सफलता में सहायक रहा।
गर्ल्स हाईस्कूल की प्राचार्या कविता त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे और बेहतर शिक्षा देने की प्रतिबद्धता जताई।
ISC टॉपर्स 2025
1ST वैभवी जायसवाल (98.00%)
2ND भव्या पांडे (97.75%)
3RD फ़लक रहमान (96.50%) शिवि चावला (96.50%) कृतिका यादव (96.50%)
ICSE टॉपर्स 2025
1ST नित्या गुप्ता (97.80%)
2ND आयुषी यादव (97.40%) गर्विता गौतम(97.40%)
3RD आद्या गौतम (97.20%) समीक्षा सिंह 3 (97.20%)
गर्ल्स हाईस्कूल की ऐरम नाज अंसारी ने आईसीएसई हाई स्कूल में 90% अंक हासिल किया है। ऐरम करेली की रहने वाली है। उनके पिता मो. अकरम कपड़ा कारोबारी हैं।