जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में शास्त्रीय संगीत जगत में किया विशेष आयोजन

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

पद्मभूषण शोभा गुर्टू जी को जन्म शताब्दी पर दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

मुंबई: जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में पद्मभूषण शोभा गुर्टू जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर, शुक्रवार को वीर सावरकर ऑडिटोरियम, दादर पश्चिम, मुंबई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे से हुआ।
इस अवसर पर शोभा गुर्टू जी की वरिष्ठ शिष्याएं — धनश्री पंडित राय, स्रबोनी चौधरी, और अदिति बनर्जी — अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके साथ — निरंजन लेले (हारमोनियम), स्वप्निल भिसे (तबला) और संदीप मिश्रा (सरंगी) ने बखूबी साथ दिया।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति स्वयं पद्मश्री भजन सम्राट अनुप जलोटा जी द्वारा पद्मभूषण शोभा गुर्टू जी को अपनी श्रद्धा को संगीत के सुरों में पिरोकर अपनी और से उनको विशेष श्रद्धांजलि दी। उनका तबले पर अमित चौबे, गिटार पर धीरेन रायचूरा, वायलिन पर महेश राव और कीबोर्ड पर विजय चंद्रा जी ने साथ दिया, कार्यक्रम का संचालन अंकिता “नादान” खत्री ने किया। कार्यक्रम में संगीत के प्रसिद्ध एवं नामांकित व्यक्ति जैसे सुप्रसिद्ध वायलिन वादक सुनीता भुइयां, भवदीप जयपुरवाले, अभिजीत घोषाल, अर्नब चटर्जी एवं सोमेश माथुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन “तथास्तुप्रोडक्शंस” द्वारा प्रबंधित किया गया। यह आयोजन न केवल शोभा गुर्टू जी के असाधारण योगदान को याद करने का अवसर था, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सुंदर प्रयास जलोटा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया।

spot_img

Related articles

उ.म.रे मुख्यालय के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल में राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) अभियान 5.0 के अंतर्गत मेगा कैंप आयोजित

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, आधार, बैंकिंग, HRMS एवं UMID संबंधी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध...

बेनहर स्कूल एंड कॉलेज के इंटरैक्ट क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम ” गैंजिस टू मर्लायन” को सफलतापूर्वक पूरा किया

बेनहर स्कूल एंड कॉलेज के इंटरैक्ट क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम " गैंजिस टू मर्लायन" को सफलतापूर्वक...

जीवन एक्सप्रेस ने मनाया 19वां स्थापना दिवस एवं वर्ल्ड मीडिया टाइम्स द्वारा प्रयागराज हॉटलाइन डायरेक्टरी’ का भव्य विमोचन

जीवन एक्सप्रेस ने मनाया 19वां स्थापना दिवस एवं वर्ल्ड मीडिया टाइम्स द्वारा प्रयागराज हॉटलाइन डायरेक्टरी' का भव्य विमोच ईमानदार...

मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष

मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष प्रयागराज, 27 जून। मीडिया क्लब...