वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय के माता के निधन पर डिप्टी सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

वरिष्ठ पत्रकार, फिल्म निर्माता,आलोक मालवीय के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय के माता के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

प्रयागराज, २० जून। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की शाम को वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म निर्माता आलोक मालवीय के मालवीय नगर सत्ती चौरा स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी माता स्वर्गीय माधुरी मालवीय पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि श्रीमती मालवीय का निधन ३१ मार्च २०२६ को हो गया था। आज अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आलोक मालवीय के घर पहुंचे डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने स्वर्गीय माधुरी मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको समर्पित शिक्षिका एवं समाजसेवी बताया। श्रद्धांजलि सभा में उनके भतीजे डाक्टर हरिश्चंद्र मालवीय ने स्वर्गीय माधुरी मालवीय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा में सर्वश्री संजय गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा, पत्रकार आलोक सिंह, सुधीर शुक्ला, अखिल भारतीय मालवीय सभा के अध्यक्ष अशोक मालवीय, कोषाध्यक्ष रोहित मालवीय, दीपक मालवीय, निधि मालवीय, प्रियंका मालवीय, प्रवीण मालवीय, शिव जी मालवीय, पार्षद ओ पी द्विवेदी, किरन जायसवाल, मयंक दुबे, भाजपा प्रवक्ता पवन जी श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, पार्षद नीरज गुप्ता, किरन मालवीय एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

spot_img

Related articles

जीवन एक्सप्रेस ने मनाया 19वां स्थापना दिवस एवं वर्ल्ड मीडिया टाइम्स द्वारा प्रयागराज हॉटलाइन डायरेक्टरी’ का भव्य विमोचन

जीवन एक्सप्रेस ने मनाया 19वां स्थापना दिवस एवं वर्ल्ड मीडिया टाइम्स द्वारा प्रयागराज हॉटलाइन डायरेक्टरी' का भव्य विमोच ईमानदार...

मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष

मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष प्रयागराज, 27 जून। मीडिया क्लब...

अनुराग सिंह ठाकुर ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 20वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में स्नातकों को प्रेरित किया

प्रयागराज/नोएडा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 20वें वार्षिक...

सीएम योगी का जन्मोत्सव हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज ने धूमधाम से मनाया

संगम नगर प्रयागराज में लोकप्रियद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ के...