रनिंग कर्मचारियों के मिशन ज़ीरो ग्रीवान्स हेतु लगा ग्रीवान्स मेला

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल में रनिंग कर्मियों के वेतन भत्ता भुगतान एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु लाबी प्रयागराज में मिशन ज़ीरो ग्रीवान्स के तहत ग्रीवान्स मेला लगाया जहां लगभग 50 रनिंग कर्मचारी, 10 लोको निरीक्षकों ने भाग लिया। ग्रीवान्स संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आदेश मिश्रा सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज एवं रितेश लालवानी सहायक मण्डल बिजली इंजीनियर प्रयागराज उपस्थित रहे।
रनिंग कर्मचारियों के ग्रीवान्स प्रकरण पर बिन्दुवार टिप्पणी देते हुए मुख्य अतिथि आदेश मिश्रा सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी ने रनिंग कर्मियों के अर्थिक एवं मानसिक संतुष्टि हेतु उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण भी किया उन्होंने रनिंग कर्मियों को पदोन्नति एवं मण्डल के उत्कृष्ट कार्यों को उजागर करते हुए कार्मिक शाखा कि टीम व हित निरीक्षकों को ज़ीरो ग्रीवान्स मानक पर कार्य करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी ग्रीवान्स के निस्तारण हेतु आदेश दिया।
रनिंग कर्मचारियों ने ग्रीवान्स मेला के बाद खुशी जाहिर करते हुए इसे प्रतिमाह आयोजित करने का आग्रह किया। आयोजन के संचालन कर्ता मुख्य क्रू नियंत्रक (सा.) वासुदेव पाण्डेय ने रनिंग कर्मचारियों को ग्रीवान्स निस्तारण के प्रति जागरूक किया एवं उन्होंने रनिंग कर्मचारियों को यह भी विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी लाबी प्रयागराज पर मिशन ज़ीरो ग्रीवास हेतु लगातार ग्रीवान्स मेला आयोजित होता रहेगा। उन्होंने ग्रीवान्स मेला के महत्व को समझाते हुये अधिक से अधिक क्रंमचारियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ! लाबी प्रयागराज में रनिंग कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहने हेतु लाबी प्रयागराज में स्वास्थ्य शिविर, मनोचिकित्सक के साथ चाय चर्चा, संरक्षा शिविर, ग्रीवान्स मेला, रक्तदान शिविर आदि नियमित आयोजन की प्रशंसा की ।

spot_img

Related articles

घर में घुसकर हमला एवं नामजद अभियुक्त के समर्थन में अनुचित दवाव बनाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की जांच की मांग

संगम नगरी प्रयागराज के यशोव्रत जायसवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मदद की गुहार लगाई है साथ ही...

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

प्रयागराज में पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के बढ़ते मामलों को लेकर आज एक अहम मुलाकात हुई....

श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास-मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता

प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि...

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

संगम नगरी के गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में ग्रेड पैरेन्टस् डे अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं गरिमा के...