सीएम योगी ने लांच किया महाकुंभ का लोगो,वेबसाइट और एप

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया साथ ही वेबसाइट और एप को भी लांच किया। लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है।

सीएम ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूदगी में अनावरण के साथ ही अधिकारियों के साथ महाकुंभ की तैयारी की समीक्षा बैठक भी शुरू कर दी।

वेबसाइट और एप की कई विशेषताएं हैं। Mahakumbh 2025 के लोगो का उपयोग महाकुंभ की वेबसाइट और एप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में किया जाएगा। वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वायु, रेल एवं सड़क से महाकुंभ पहुंचने में मार्ग दर्शक का कार्य करेगा।

इसके माध्यम से प्रयागराज में आवास, स्थानीय परिवहन, पार्किंग, घाटों तक पहुंचने के दिशा-निर्देश आदि की जानकारी मिल सकेगी। इसमें स्थानीय और आसपास के आकर्षणों और पर्यटन स्थलों का मार्ग दर्शन भी है। मेला क्षेत्र में नेविगेट करने और धार्मिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी होगी।

श्रद्धालुओं को यादगार बनाने के लिए स्मृति चिन्ह और धार्मिक वस्तुएं उपलब्ध कराने की सुविधा, आपातकालीन स्थितियों के लिए एसओएस सुविधा, जिससे श्रद्धालु तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। श्रद्धालुओं को घाटों, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के महत्वपूर्ण अलर्ट की जानकारी की उपलब्धता, मेला के सभी कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की समय सारिणी भी इसमें होगी।

spot_img

Related articles

मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष

मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष प्रयागराज, 27 जून। मीडिया क्लब...

अनुराग सिंह ठाकुर ने जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 20वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में स्नातकों को प्रेरित किया

प्रयागराज/नोएडा: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार को जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 20वें वार्षिक...

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय के माता के निधन पर डिप्टी सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदना

वरिष्ठ पत्रकार, फिल्म निर्माता,आलोक मालवीय के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम वरिष्ठ पत्रकार आलोक मालवीय के माता के निधन...

सीएम योगी का जन्मोत्सव हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज ने धूमधाम से मनाया

संगम नगर प्रयागराज में लोकप्रियद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ के...