मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष
प्रयागराज, 27 जून। मीडिया क्लब की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में मुख्य ट्रस्टी, उपट्रस्टी, कार्यकारिणी सदस्यों एवं सामान्य सदस्यों की उपस्थिति में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कुलदीप सिंह को मीडिया क्लब के उपट्रस्टी, उपाध्यक्ष पद तथा सामान्य सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया।
इसके बाद संगठन की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से प्रशान्त शर्मा को मीडिया क्लब का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के हित, अनुशासन एवं गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि नव-नियुक्त उपाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा के नेतृत्व में मीडिया क्लब संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगा।
वही इस मौके पर मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान युसूफी कोषाध्यक्ष अनवर खान संगठन मंत्री जिया सिद्दीकी नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा प्रकाशन मंत्री टी के पांडे सह प्रकाशन मंत्री शकील खान कार्यालय प्रभारी जी एन वैश सह कार्यालय प्रभारी विलास गुप्ता मीडिया क्लब के सदस्य सलमान अहमद अनुराग दुबे सैयद मोहम्मद आमिर अब्दुल कलाम राईन दिलीप जायसवाल आनंद श्रीवास्तव शिवजी मालवीय ए के नय्यर अजय कुशवाहा आकाश गुप्ता असद कुरेशी ज्ञानेश्वर शर्मा सौरभ आदर्श कारी आरफीन आदित्य विक्रम सिंह श्यामू कुशवाहा रामविलास शिवम त्रिपाठी शिशिर गुप्ता अभिषेक गुप्ता समेत कई मीडिया क्लब के सदस्य उपस्थित रहे
मीडिया क्लब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कुलदीप सिंह निष्कासित, प्रशान्त शर्मा बने नए उपाध्यक्ष
Date:
Share post:




