गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में सभी वर्गों की अपनी वार्षिक हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता संपन्न

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

शब्दों में घाव भरने और तबाह करने, दोनों की शक्ति होती है। जब शब्द दयालु और सच्चे होते हैं, तो वे दुनिया को बदल सकते हैं।

प्रयागराज:हमारी राष्ट्रभाषा के गौरव और सम्मान का आदर करने के एवं हिन्दी साहित्य के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के लिए संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में सभी वर्गों की छात्राओं के लिए अपनी वार्षिक हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 7 मई को जूनियर कक्षा एवं 8 मई को मिडिल स्कूल के लिए हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्री-प्राइमरी, सीनियर और कॉलेज विभाग की छात्राओं के लिए 9 मई 2026 को प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियो के सार्वजनिक भाषण कौशल एवं उच्चारण की शुद्धता तथा हिन्दी भाषा के प्रति रुझान उत्पन्न करना था।

सार्वजनिक भाषण की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है जिसमें स्पष्टता, सही व्याकरण, शानदार व प्रभावी प्रस्तुतीकरण और स्वरों के आरोह अवरोह पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह छात्राओं के मंच पर बोलने के भय की प्रवृत्ति का निराकरण कर उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न करने का अवसर प्रदान करती है। हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रार्थना एवं धार्मिक ग्रंथ के पाठ के साथ हुआ। प्रयागराज के विभिन्न विद्यालयों से आमंत्रित शिक्षकगणों ने निर्णायकों की भूमिका अदा की। प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी वाचन क्षमता, स्मरण शक्ति, उच्चारण, अभिव्यक्ति तथा प्रस्तुती शैली के आधार पर किया गया। अभिव्यक्ति की शानदार प्रस्तुति के द्वारा प्रतिभागियों ने दृढ़ विश्वास और साहस के साथ कविताओं एवं भाषणों को जीवन्त कर दिया जिससे सभागार मातृ‌भाषा की मधुरता एवं गरिमा से गूंजित हो उठा। उनके सशक्त भाषणों ने न केवल उनकी भाषाई दक्षता अपितु सामाजिक सांस्कृतिक विषयों के प्रति उनकी जागरुकता भी दिखी।

 

सम्मानित निर्णायक मण्डल ने सभी सुरों पर प्रतिभागियों को परखा तथा कक्षा एल०के०जी० से बारहवीं तक की प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षिकाओं के समर्पण और तैयारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रतियोगिता का स्तर उच्च कोटि का था। गहन विचार विर्मश के उपरांत विजेताओं की घोषणा हुई तथा निर्णायक दल के सदस्यों ने विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रेव्ह० डॉ० विनीता इसूबियस ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गौरवान्वित होते हुए कहा कि प्रतियोगिता का स्तर प्रत्येक वर्ष और अधिक उत्कृष्ट हो रहा है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित किया कि वे भाषा के शुद्ध उच्च्चारण पर ध्यान दें, शुद्ध रुप से हिन्दी का उपयोग करें क्योंकि यह हमारी राष्ट्रभाषा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। एलोक्यूशन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-

प्री-प्राइमरी वर्ग
एल०के०जी-सी (ग्रुप) प्रथम यू०के०जी० डी (ग्रुप) प्रथम यू०के०जी०-बी लक्ष्मी श्रीवास्तव प्रथम

जूनियर वर्ग
1-डी दिविशा सिंह प्रथम
2-बी आमायरा ग्रेस साईमन प्रथम
3-ई अनाया फातिमा प्रथम
3-एफ अनाया सिद्दकी प्रथम
4-सी विशुद्धी मदनानी प्रथम
5-बी अनवी गौतम प्रथम
5-डी आराध्या यादव प्रथम

मिडिल वर्ग
6-ई सास्वती जायसवाल प्रथम
7-ई तूबा सैफ प्रथम
8-एफ मनस्वी तिवारी प्रथम

सीनियर वर्ग
9-ए शुभी मिश्रा प्रथम
10-ए रिधमा भण्डार प्रथम
12-बी शिवागीं त्रिपु प्रथम

spot_img

Related articles

वाणी ही शक्ति है:जो मनाना,परिवर्तन लाना और प्रभावित करती है

संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर, मिडिल और...

सेराज अहमद कुरैशी को ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

गोरखपुर।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पत्रकारिता...

गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास,जाने किसने किया टॉप

प्रयागराज। शहर के प्रतिष्ठित गर्ल्स हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए...

घर में घुसकर हमला एवं नामजद अभियुक्त के समर्थन में अनुचित दवाव बनाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की जांच की मांग

संगम नगरी प्रयागराज के यशोव्रत जायसवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मदद की गुहार लगाई है साथ ही...