गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास,जाने किसने किया टॉप

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

प्रयागराज। शहर के प्रतिष्ठित गर्ल्स हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए आईसीएसई एवं आईएससी बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। विद्यालय ने 100% परिणाम के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता सिद्ध की, बल्कि पूरे जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
आईसीएसई परीक्षा में छात्रा लक्षिता कुशवाहा ने 99.2% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय और प्रयागराज का नाम गौरवान्वित हुआ। सारा खान ने 98.6% अंकों के साथ द्वितीय तथा आराध्या राठौर ने 98.0% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं आईएससी वर्ग में आर्या सिंह और शारन्या श्रीवास्तव ने 98% अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा माही जायसवाल, छवि अमित सचदेवा और सरगुन कौर चावला ने 97.5% अंक प्राप्त किए, जबकि मैत्री सिंह ने 97.25% अंक हासिल कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि के पीछे प्राचार्या डॉ. विनिता एसुबियस का दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षकों का अथक परिश्रम और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत प्रमुख कारण रहे। प्राचार्या ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के समर्पण और अनुशासन का परिणाम है।

spot_img

Related articles

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में सभी वर्गों की अपनी वार्षिक हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता संपन्न

शब्दों में घाव भरने और तबाह करने, दोनों की शक्ति होती है। जब शब्द दयालु और सच्चे होते...

वाणी ही शक्ति है:जो मनाना,परिवर्तन लाना और प्रभावित करती है

संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर, मिडिल और...

सेराज अहमद कुरैशी को ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

गोरखपुर।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पत्रकारिता...

घर में घुसकर हमला एवं नामजद अभियुक्त के समर्थन में अनुचित दवाव बनाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की जांच की मांग

संगम नगरी प्रयागराज के यशोव्रत जायसवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मदद की गुहार लगाई है साथ ही...