गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

संगम नगरी के गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में ग्रेड पैरेन्टस् डे अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। यह भावनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन उन स्नेहमयी हस्तियों को समर्पित था, जो अपने अनुभव आशीर्वाद और मार्गदर्शन से बच्चों के जीवन को दिशा देते हैं। इस अवसर ने विद्यालय परिवार और अभिभावको के बीच आत्मीयता तथा पीढ़ियों के मधुर संबंधों को और सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या रेव्ह० डॉ० विनीता इसूबियस के स्वागत संबोधन से हुआ। अपने विचारों में उन्होंने दादा-दादी एवं नाना-नानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका निःस्वार्थ प्रेम, जीवनानुभव और संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने समारोह के वातावरण को और भी गरिमामय बना दिया।

प्री-प्राइमरी विभाग के नन्हें-मुन्नें विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भावपूर्ण कविता-पाठ, आकर्षक समूह-नृत्य तथा ‘द सुपर हीरोज’ नामक लघु नाटक प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों की मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास और उत्साह ने उपस्थित सभी दर्शकों के चेहरों पर प्रसन्नता बिखेर दी। नर्सरी के विद्यार्थियों ने अपने दादा-दादी एवं नाना नानी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करती कविताएँ सुनाई, जबकि यू०के०जी० के बच्चों की नाटिका ने दादा-दादी और पोते-पोतियों के विशेष संबंध को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती एन० वैश्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों का विद्यालय में पधारने तथा निरंतर सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल एक उत्सव था, बल्कि पारिवारिक मूल्यों, सम्मान और स्नेह की भावना को पुनः सशक्त करने वाला एक अविस्मरणीय अवसर भी सिद्ध हुआ

spot_img

Related articles

घर में घुसकर हमला एवं नामजद अभियुक्त के समर्थन में अनुचित दवाव बनाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की जांच की मांग

संगम नगरी प्रयागराज के यशोव्रत जायसवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मदद की गुहार लगाई है साथ ही...

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

प्रयागराज में पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के बढ़ते मामलों को लेकर आज एक अहम मुलाकात हुई....

श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास-मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता

प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि...

सयैद आयतुल्ला अली खामनाई की शहादत की खबर पर घरो में नहीं जले चूल्हे

प्रयागराज:ईरान के सुप्रीम लीडर सयैद अयातुल्ला अली खामेनाई के इज़राइल व अमेरीकी हमले में शहीद होने की खबर...