इनर व्हील क्लब का इलाहाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

संगम नगरी प्रयागराज में इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा मानवता की सेवा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । यह सिविल सिविल लाइंस स्थित आनहा चैरिटेबल ब्लड सेंटर निकट (गर्ल्स हाई स्कूल )में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया है। इस शिविर का उद्देश्य जरूरत मंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त एकत्र करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। क्लब की अध्यक्ष नूपुर कपूर ने बताया कि” एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां को बचाया जा सकता है “और हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पुनीत कार्य में भाग ले । शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और रिफ्रेशमेंट दिया गया । इस कार्यक्रम की चेयरमैन प्रीति अग्रवाल ने क्लब के मेंबर्स के साथ मिलकर सात डॉक्टरों का सम्मान दुपट्टा एवं गिफ्ट देकर किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया नारायण जी ,तान्या ढल , शालिनी अग्रवाल ,नेहा, सीमा सिंघल,शोभा अग्रवाल, गीत चतुर्वेदी , मीना आदि सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा ।
आरती अग्रवाल इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद

spot_img

Related articles

जायसवाल समाज ने किया 16वां सामूहिक विवाह,विवाह बंधन में 9 जोड़े बंधे

प्रयागराज:संगम नगरी प्रयागराज मे जायसवाल समाज ने सोलहवां सामूहिक विवाह आयोजित किया गया.संगम नगरी प्रयागराज के जायसवाल धर्मशाला...

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सर्किट हाउस सभागार में आगामी माघ मेला को लेकर समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक निर्देश

प्रयागराज:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस सभागार में बैठक...

नगर विकास मंत्री को आजाद स्ट्रीट वेंडर युनियन ने सौंपा ज्ञापन

अर्बन माक्रेट का टेंडर स्ट्रीट वेंडर कानून 2014 का उलंघन प्रयागराज नगर विकास मंत्री श्री ए. के. शर्मा से...

40वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

प्रयागराज, 1 नवंबर 2025 — आगामी 40वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन के सफल आयोजन को लेकर...