इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबलियों के असलहों का मांगा पूरा ब्योरा

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

यूपी में गन कल्चर और बाहुबलियों को मिले शस्त्र लाइसेंसों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने राजा भैया, बृजभूषण सिंह, अब्बास अंसारी और धनंजय सिंह समेत 50 से ज्यादा बाहुबलियों और रसूखदारों की आपराधिक कुंडली यूपी सरकार से तलब की है. साथ ही इन लोगों को मिली सरकारी सुरक्षा और गन लाइसेंस की भी जांच के आदेश दिए गए हैं.

न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने गृह विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 26 मई तक विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है. कोर्ट ने साफ निर्देश दिए हैं कि संबंधित जिलों के पुलिस कप्तान और कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त लिखित अंडरटेकिंग देंगे कि कोई भी जानकारी छिपाई नहीं गई है. अगर तथ्य छिपाए गए तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे.

संतकबीरनगर निवासी जयशंकर उर्फ बैरिस्टर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि शस्त्र लाइसेंस जारी करने में नियमों की अनदेखी की जा रही है. इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रदेशभर में जारी हथियार लाइसेंसों और दागी लोगों को मिली सुरक्षा पर सवाल खड़े किए.

सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि प्रदेश में इस समय 10,08,953 शस्त्र लाइसेंस जारी हैं. इनमें 6,062 ऐसे लोग शामिल हैं जिन पर दो या उससे अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा 23 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं और करीब 20,960 परिवारों के पास एक से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस मौजूद हैं. इन आंकड़ों पर हैरानी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि कई मामलों में स्थानीय पुलिस प्रभावशाली लोगों की जानकारी छिपा लेती है, इसलिए पारदर्शिता जरूरी है.

हाईकोर्ट ने कहा कि हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन समाज में भय और असुरक्षा पैदा करता है. कोर्ट ने टिप्पणी की कि अगर हथियार आत्मरक्षा के बजाय डराने और दबदबा बनाने का जरिया बन जाएं, तो वे सुरक्षा नहीं बल्कि खौफ पैदा करते हैं. बेंच ने कहा कि ऐसा समाज जहां हथियारबंद लोग ताकत के दम पर प्रभाव कायम करें, वह न तो शांतिपूर्ण हो सकता है और न सुरक्षित.

इन बाहुबलियों की मांगी गई रिपोर्ट
कोर्ट ने नोएडा, मेरठ, आगरा, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर जोन के कई चर्चित बाहुबलियों और अपराधियों की जानकारी तलब की है. इनमें राजा भैया, बृजभूषण सिंह,धनंजय सिंह, डॉ उदयभान करवरिया,अब्बास अंसारी, विजय मिश्रा, मदन भद्दो, हाजी याकूब कुरैशी, राजन तिवारी
विनीत सिंह, बृजेश सिंह, खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंगला, अतुल वर्मा, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव और जुगनू वालिया समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. कोर्ट ने पूछा है कि इन लोगों को किस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, कितने पुलिसकर्मी तैनात हैं और इनके पास कितने हथियार लाइसेंस हैं

spot_img

Related articles

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में सभी वर्गों की अपनी वार्षिक हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता संपन्न

शब्दों में घाव भरने और तबाह करने, दोनों की शक्ति होती है। जब शब्द दयालु और सच्चे होते...

वाणी ही शक्ति है:जो मनाना,परिवर्तन लाना और प्रभावित करती है

संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर, मिडिल और...

सेराज अहमद कुरैशी को ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्र अवार्ड 2026’ से किया गया सम्मानित

गोरखपुर।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सेराज अहमद कुरैशी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पत्रकारिता...

गर्ल्स हाईस्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास,जाने किसने किया टॉप

प्रयागराज। शहर के प्रतिष्ठित गर्ल्स हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए...