संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर, मिडिल और सीनियर वर्गों के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग ने 4 मई को मंच संभाला, जिसमें अनुश्री पांडेय, रेनू सरकार एवं जून कॉर्नेलियस निर्णायक रहीं। मिडिल वर्ग की प्रतियोगिता 5 मई को आयोजित हुई, जिसका मूल्यांकन लॉरेन मैसी, सी0 वेस्ली और अमृता सिंह द्वारा किया गया,जहाँ प्रतिभागियों ने स्पष्टता, आत्मविश्वास और गरिमा का सराहनीय प्रदर्शन किया। प्री-प्राइमरी और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएँ 6 मई को संपन्न हुईं। प्री-प्राइमरी वर्ग के निर्णायक स्मृति चोपड़ा,जेनेट बेनेट एवं वैशाली मिलिकन्स रहीं। सीनियर वर्ग में मीना चटर्जी, लिम टेरी एवं अंकिता डेनिस निर्णायक रहीं, जहाँ प्रतिभागियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं जो श्रोताओं के मन में गूंज उठीं और उनकी गहन तैयारी को दर्शाती रहीं।
प्रतिभागियों ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया और भाषण को प्रभावशाली बनाने वाले सूक्ष्म तत्वों को बखूबी प्रस्तुत किया। कविताओं और भाषणों का चयन अत्यंत सराहनीय था, और प्रत्येक छात्रा ने अपने प्रस्तुतीकरण को सटीकता एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। निर्णायकों के लिए विजेताओं का चयन करना अत्यंत कठिन रहा, क्योंकि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या डाॅ विनीता इसूबियस ने विजेताओं को बधाई दी तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और वाक्यटुता की प्रशंसा की तथा शिक्षकों को इन कौशलों के विकास में उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया।
एलोक्यूशन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-
प्री-प्राइमरी वर्ग एल0के0जी-ई (ग्रुप) प्रथम
यू0के0जी0-ए,सी,डी (ग्रुप) प्रथम
यू0के0जी0-एफ – कृषा केसरवानी प्रथम
जूनियर वर्ग 1 बी दिव्यांका सिंह प्रथम
2-डी चकरिका खन्ना प्रथम
3-जी अलीशा यादव प्रथम
4-ई अबीहा फातिमा प्रथम
5-एफ मरियम फारुकी प्रथम
मिडिल वर्ग 6-सी श्रेया सिंह एवं 6-डी काव्या श्रीवास्तव प्रथम
7-जी रम्या सिंह प्रथम
8-ई मन्नत अजीज प्रथम
सीनियर वर्ग 9-ई जैनब अधामी
10-बी लवन्या अग्रवाल प्रथम
12-बी आयूषी यादव प्रथम




