घर में घुसकर हमला एवं नामजद अभियुक्त के समर्थन में अनुचित दवाव बनाकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की जांच की मांग

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

संगम नगरी प्रयागराज के यशोव्रत जायसवाल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मदद की गुहार लगाई है साथ ही यशोव्रत जायसवाल का आरोप है। कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा उनके आवास में अवैध रूप से प्रवेश कर जानलेवा हमला किया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कैंट, प्रयागराज में विधिवत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पंजीकृत कराई जा चुकी है, जिसमें चार व्यक्तियों को नामजद किया गया है।नामजद अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है तथा के अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त रहे हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से ही संगीन धाराओ में अभियोग पंजीकृत हैं।

वहीं पत्र जारी करते हुए ये भी आरोप है आयंत गंभीर एवं चिंताजनक तथ्य यह है कि कुछ अधिवक्ताओं द्वारा यह कहते हुए कि नामजद अभियुक्तों में से एक अधिवक्ता भी है, माना कैंट, प्रयागराज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना पूर्णतः बेबुनियाद, तथ्यहीन एवं विधि-विरुद्ध है तथा इसका एकमात्र उद्देश्य पुलिस प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाकर उत अपराधिक मुकदमे को प्रभावित/समाप्त कराने का प्रयास करता है।

यह कृत्य न केवन न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन करने वाला है, बल्कि अधिवक्ता पैसे की गरिमा एवं नैतिकता के भी प्रतिकूल है।

वही हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से मदद की गुहार लगाते हुए लिखा है आपसे विनम्र निवेदन है कि उत्त गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिवक्ताओं के आचरण की जांच कर आवश्यक अनुशासनात्मक/विधिक कार्रवाई हेतु उचित दिशा-निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें, जिसने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके एवं न्याय प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार का जनुचित दबाव न पड़ने पाए।

spot_img

Related articles

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

प्रयागराज में पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के बढ़ते मामलों को लेकर आज एक अहम मुलाकात हुई....

श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास-मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता

प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि...

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

संगम नगरी के गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में ग्रेड पैरेन्टस् डे अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं गरिमा के...

सयैद आयतुल्ला अली खामनाई की शहादत की खबर पर घरो में नहीं जले चूल्हे

प्रयागराज:ईरान के सुप्रीम लीडर सयैद अयातुल्ला अली खामेनाई के इज़राइल व अमेरीकी हमले में शहीद होने की खबर...