श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास-मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें सभी उपस्थित पत्रकारों ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जीवन एक्सप्रेस के संपादक अनुपम शुक्ला की सासू मां (माता जी) तथा वरिष्ठ पत्रकार टी.के. पांडे जी की माता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्यक्रम में मीडिया क्लब के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला एवं सचिव अजीत सिंह की मौजूदगी में मीडिया क्लब के सभी सम्मानित पत्रकारों ने कल पत्रकार के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की अध्यक्ष जी एवं सचिव जी ने साथियों को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे माहौल में आपसी भाईचारा और अपनापन साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पत्रकारों के लिए एक छोटी कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारिता के बेसिक गुणों पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि फील्ड में काम करते समय पत्रकारों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उनसे कैसे सावधानीपूर्वक निपटना चाहिए।
कार्यशाला में यह भी बताया गया कि पत्रकारों को लोगों से बेहतर संबंध बनाकर कैसे काम करना चाहिए, मौके पर किस तरह से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और हमेशा “Safety First” को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और यह भी कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि पत्रकारों को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता रहे।
वही इस दौरान कार्यक्रम में नीरज पुंडीर अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार सलमान अहमद,कोषाध्यक्ष अनवर खान,प्रशांत शर्मा, बृजेश,अजय कुशवाहा ,आकाश गुप्ता,जी एन वैश, अभिषेक गुप्ता,शिशिर गुप्ता, शिव मालवीय, रितेश राय,अनुराग दुबे नन्हे सिंह,शकील खान, हिमांशु त्रिपाठी, सैयद मोहम्मद आमिर, विलास गुप्ता,श्यामू कुशवाहा, मनोज मनोज सिंह मनु, मोहम्मद शकील,उमेश समेत कई पत्रकार मौजूद रहे

spot_img

Related articles

सीएम योगी का जन्मोत्सव हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज ने धूमधाम से मनाया

संगम नगर प्रयागराज में लोकप्रियद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ के...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बाहुबलियों के असलहों का मांगा पूरा ब्योरा

यूपी में गन कल्चर और बाहुबलियों को मिले शस्त्र लाइसेंसों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया...

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में सभी वर्गों की अपनी वार्षिक हिन्दी वक्तृत्व प्रतियोगिता संपन्न

शब्दों में घाव भरने और तबाह करने, दोनों की शक्ति होती है। जब शब्द दयालु और सच्चे होते...

वाणी ही शक्ति है:जो मनाना,परिवर्तन लाना और प्रभावित करती है

संगम नगरी प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर, मिडिल और...