प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई, जिसमें सभी उपस्थित पत्रकारों ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि पत्रकारों को लोगों से बेहतर संबंध बनाकर कैसे काम करना चाहिए, मौके पर किस तरह से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और हमेशा “Safety First” को प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस दौरान पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और यह भी कहा गया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यशालाएं समय-समय पर आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि पत्रकारों को सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता रहे।
वही इस दौरान कार्यक्रम में नीरज पुंडीर अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार सलमान अहमद,कोषाध्यक्ष अनवर खान,प्रशांत शर्मा, बृजेश,अजय कुशवाहा ,आकाश गुप्ता,जी एन वैश, अभिषेक गुप्ता,शिशिर गुप्ता, शिव मालवीय, रितेश राय,अनुराग दुबे नन्हे सिंह,शकील खान, हिमांशु त्रिपाठी, सैयद मोहम्मद आमिर, विलास गुप्ता,श्यामू कुशवाहा, मनोज मनोज सिंह मनु, मोहम्मद शकील,उमेश समेत कई पत्रकार मौजूद रहे
