पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कमिश्नर से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

Date:

Share post:

Stay Connected

5,700FansLike
506FollowersFollow
562FollowersFollow
13,800SubscribersSubscribe

प्रयागराज में पत्रकारों की समस्याओं और फर्जी पत्रकारों के बढ़ते मामलों को लेकर आज एक अहम मुलाकात हुई. इलाहाबाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों को विस्तार से रखा. मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने फील्ड में काम करते समय आने वाली दिक्कतों और तथाकथित “फर्जी पत्रकारों” द्वारा उत्पन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. क्लब की ओर से बताया गया कि ऐसे लोग पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे वास्तविक पत्रकारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में क्लब ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए भी पुलिस प्रशासन को अवगत कराया और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने तत्काल एक टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि निष्पक्ष रूप से काम कर रहे पत्रकारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी (भारत समाचार), सर्वेश दुबे (न्यूज़ 18), इमरान (इंडिया टीवी), विनय सिंह रघुवंशी (टाइम्स नाउ नवभारत), शोएब रिजवी (इंडिया वॉइस), सौरभ मिश्रा (एबीपी), गुफरान (zee न्यूज़) सचिन प्रजापति (दैनिक भास्कर), विवेक श्रीवास्तव, आरिफ राजू, अंकित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

spot_img

Related articles

श्रद्धांजलि से शुरुआत, होली मिलन की गुजिया की मिठास-मीडिया क्लब में दिखी पत्रकारों की एकता

प्रयागराज।मीडिया क्लब प्रयागराज में आज एक भावपूर्ण और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि...

गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

संगम नगरी के गर्ल्स हाई स्कूल एवं कॉलेज में ग्रेड पैरेन्टस् डे अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं गरिमा के...

सयैद आयतुल्ला अली खामनाई की शहादत की खबर पर घरो में नहीं जले चूल्हे

प्रयागराज:ईरान के सुप्रीम लीडर सयैद अयातुल्ला अली खामेनाई के इज़राइल व अमेरीकी हमले में शहीद होने की खबर...

नाजरेथ हस्पिटल ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

प्रयागराज:नाजरेथ हस्पिटल परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हस्पिटल...