Site icon World Media Times

नाजरेथ हस्पिटल ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

प्रयागराज:नाजरेथ हस्पिटल परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हस्पिटल कोयर द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुआ, जिसके पश्चात सुश्री नाडा, ट्यूटर द्वारा स्वागत भाषण दिया

इस अवसर के मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा, उप आयुक्त, एसजीएसटी प्रयागराज का स्वागत नाजरेथ हस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर
फादर इसिडोर डीसूजा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। वहीं विशेष अतिथि रत्नेश प्रकाश, अधिवक्ता (आयकर एवं जीएसटी) का सिस्टर अल्वीना CSN, प्रिंसिपल, नाज़रेथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग ने अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में चिकित्साको के योगदान की सराहना की और सभी से देश के प्रति अपने कर्तव्यों पर आत्मचिंतन करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत नाजरेथ हस्पिटल गायन मण्डली द्वारा एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। डॉ. अशोक अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक एवं अखिल पटनायक, एडिशनल एडमिनिस्ट्रेटर ने मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। धन्यवाद ज्ञापन ट्यूटर ज्योति मैरी ने किया। मिस अंजलि सागर ने पूरे कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया।
कार्यक्रम का समापन जलपान और स्टाफ और छात्रों को पारंपरिक मिठाइयों के वितरण के साथ हुआ।। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ज्योति मैरी, ट्यूटर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सुगम एवं प्रभावशाली संचालन अंजलि सागर द्वारा किया गया।

Exit mobile version