प्रयागराज:तीर्थ राज प्रयागराज में जायसवाल समाज प्रयागराज के द्वारा 13 वां सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, इस पुनीत कार्य को कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट टी0एन0जायसवाल विगत 12 वर्षों से आयोजित कर रहे हैं,इस आयोजन में गरीब निर्धन जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कराया जाता है,इस सामूहिक आयोजन में जायसवाल समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं,इस सामुहिक विवाह आयोजन में नव युगल दंपत्ती को ग्रहस्ती बसाने का सामान भी मुफ्त में दिया जाता है,इस विशेष आयोजन में सामूहिक बारात निकाली जाती है ,जिसमें लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं,दाम्पत्य सूत्र बंधन का यह आयोजन वैदिक रीति से किया जाता है,भगवान सहस्त्रबाहु के पूजन के साथ इस सामूहिक विवाह के आयोजन को कराया जाता है।इस वर्ष सामुहिक विवाह के आयोजन में इस वर्ष 16 दिसम्बर 2022 को कटघर स्थित जायसवाल धर्मशाले में इस विशेष सामूहिक विवाह का आयोजन सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। वही यह जानकारी आलोक जयसवाल ने वर्ल्ड मीडिया टाइम न्यूज़ से साझा किया