कोलंबो। प्रिंस फिलिप की 90 साल पुरानी Aficionado car को श्रीलंका के म्यूजीयम में सेंटरपीस के रूप में संजोकर रखा गया है। यह कार प्रिंस फिलिप ने 1935 में 12 पाउंड में खरीदी थी। इस गाड़ी का नाम Aficionado car है।
कोलंबो के गली फेस होटल में इस कार को संजोकर रखनेवाले संजीव गार्डिनर ने बताया कि प्रिंस फिलिप साल 1950 में इस गाड़ी को देखने आए थे। गार्डिनर का होटल ब्रिटिश कॉलोनी के पुराने होटलों में से एक है। साथ ही उन्होंने एक म्यूजियम भी बनाया हुआ है जहां पर सिल्वर और काली रंग की सिडान Aficionado car को संरक्षित करके रखा गया है । इन्हें मेहमानों और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां पर रखा गया है।
म्यूजियम के रिकॉर्ड के अनुसार प्रिंस ने Aficionado car को सबसे पहले कोलंबो से लेकर त्रिंकोमाली के नेवल बेस तक चलाया था। खास बात यह है कि इस गाड़ी को अभी भी चलाया जा सकता है। गार्डिनर के पिता साइरिल इसे साल 1950 में यहां पर लेकर आए थे।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का गत 10 अप्रैल को निधन हो गया था। शनिवार (17 अप्रैल ) को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रिंस फिलिप को गाड़ियों का बहुत शौक था और वह गाड़ी चलाने के शौकीन थे। साल 2019 में उनकी गाड़ी टकराने के कारण 2 लोग घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया था।